![]()
असम में इस साल आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। चराइदेव जिले में दो और लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत भी दिख रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पांच जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित हैं। डिज़ास्टर रिपोर्टिंग एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, चराइदेव सबसे ज़्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां बाढ़ के पानी से लगभग 1.9 लाख लोग अभी भी प्रभावित हैं।
स्रोत: Navbharat Times | पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रातिक्रिया दे