ईरान की चकरघिन्नी में फंसा पाकिस्तान, सऊदी अरब के पचड़े में मुनीर को भूत बना देंगे हूती! – News18 Hindi

ईरान की नई कूटनीतिक चालों और यमन के हूती विद्रोहियों ने पाकिस्तान को भारी मुसीबत में डाल दिया है. सऊदी अरब के साथ हुए डिफेंस पैक्ड के तहत पाकिस्तान उसकी सुरक्षा के लिए मजबूर है, लेकिन यमन में हूतियों के खिलाफ उतरने का मतलब सीधे ईरान से दुश्मनी मोल लेना होगा. कंगाल पाकिस्तान, सऊदी अरब से मिलने वाले पैसे और तेल को भी दांव पर नहीं लगा सकता. उधर, ईरान पाकिस्तान से मध्यस्थता की बात कर उसे उलझाए हुए है. इस तरह पाकिस्तान न तो पूरी तरह सऊदी के साथ खड़ा हो पा रहा है और न ही ईरान के खिलाफ, जिससे असिम मुनीर का मुल्क पूरी तरह चौतरफा चक्रव्यूह में फंस गया है.

स्रोत: News18 हिंदी | पूरी खबर यहां पढ़ें

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *