
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए 'एयर फोर्स वन' विमान को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जब इसमें सफर कर चुके एक यात्री ने विमान की खस्ताहाली और सुरक्षा खामियों की पोल खोल दी. कतर के शाही परिवार से तोहफे में मिले और 2500 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार किए गए इस प्लेन में फिलहाल कोई 'एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम' मौजूद ही नहीं है, जिसे खुद ट्रंप ने कबूल किया है. वहीं, विमान के अंदर ढीली और झूलती सीढ़ियां, एसी से आती गर्म हवा और सामान रखने की जगह में रहस्यमयी 'कूलर्स' भरे होने जैसी भारी बदइंतजामी सामने आई है.
स्रोत: News18 हिंदी | पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रातिक्रिया दे