
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगे की रोशनी, तिरंगा यात्राओं और खास आयोजनों के जरिए आजादी के पर्व का उत्साह देखने को मिला. तिरंगे की रोशनी से भारत की कई प्रसिद्ध इमारते जगमगा रही हैं. दिल्ली, मुंबई, भोपाल, प्रयागराज समेत कई शहरों में नामचीन इमारतें केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठा. स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाती इस सजावट को देखने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया.
स्रोत: AajTak | पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रातिक्रिया दे